राष्ट्रीय खबरें

क्या सस्ता होने वाला है डीज़ल-पेट्रोल? कब होंगे दाम कम?

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें देखें तो इस बात के आसार नज़र नहीं आ रहे है कि पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें कम होने वाली हैं बल्कि आगे दिनों में और बढ़ोत्तरी होने की आशंका है

पीएसयू वॉच हिंदी
  • बीते तीन हफ्तों में पेट्रोल की कीमत में 2.6 रुपये और डीजल में 3.4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है

  • अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 50 प्रति बैरल पार कर गया है यानी पेट्रोल-डीज़ल की दरें थमने के आसार नहीं है

नई दिल्ली-मुम्बई: भारत के लोगों को भले ही इसका कोई फायदा ना मिला हो लेकिन ऐसे भी दिन थे जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कोई पूछ नहीं थी. जब दाम गिरे सरकार ने टैक्स में इज़ाफा कर दिया और अब जबकि फिर से क्रूड ऑयल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गए हैं तो कोई सुनने वाला नहीं. बीते तीन हफ्तों में पेट्रोल की कीमत में 2.6 रुपये और डीजल में 3.4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है और अब जबकि क्रूड ऑयल भी कोरोना के बाद नई ऊंचाई छूने को तैयार है तो पेट्रोल डीजल के दाम हाल-फिलहाल कम होने के भी आसार नहीं हैं.

बाजार के जानकार कहते हैं कि कोरोना वैक्सीन की खबर का क्रूड ऑयल की कीमतों पर सकारात्मक असर हुआ है. इस संभावना को बल मिला है कि ईंधन की मांग अब विश्व में बढ़ेगी. लिहाज़ा क्रूड अब और आगे भागेगा. भारत में भी अब पेट्रोल डीजल की मांग में इज़ाफा हो रहा है. हाल ही में पीएसयू वॉच ने बताया था कि इंडियन ऑयल रिफाइनरी में तेल का शोधन अब 100 प्रतिशत क्षमता तक पहुंच गया है जो बाजार में बढ़ी हुई मांग को रेखांकित करता है. बाकी तेल कंपनियों की रिफाइनरी भी अब पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं. जानकारों का मानना है कि दिसंबर तक भारतीय बाजार में तेल की मांग प्री-कोविड स्तर पर पहुंच सकती है.

रविवार को दिल्ली में पेट्रोल के प्रतिलीटर दाम 83.71 रुपए प्रति लीटर थे. दिल्ली में आजतक पेट्रोल की अधिकतम कीमत 84 रूपए प्रतिलीटर दर्ज की गयी थी. डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में रविवार को पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमशः 90.34 रुपये और 80.51 रुपये प्रति लीटर रहे.

राजनीतिक नेतृत्व की बात करें तो देश भर में कहीं से किसी भी तरह के विरोध के स्वर नहीं सुनाई दे रहे हैं. हां, ट्विटर पर जरूर लोग पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों पर सरकार को ट्रोल कर रहे हैं.

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

IRCON moves Uttarakhand High Court against Rs 72.41 crore GST notice

Maharashtra waives 25% land transfer fee for renewable energy subsidiaries

IOB Q2 consolidated profit rises 55.9% to Rs 1,963 crore

Infrastructure project costs rise by Rs 3.22 lakh crore, government report shows

Indian Oil officers launch series of protests from Oct 23 to demand justice for Mahesh Shelke, officer safety