राष्ट्रीय खबरें

वेकोलि के टीकाकरण केंद्रों में अब तक 38,570 को लगी कोरोना वैक्सीन

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों में अब तक 38,000 से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है जिनमें वेकोलि के सभी कर्मचारी और उनके परिवार के लोग शामिल हैं

पीएसयू वॉच हिंदी

नागपुर: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में अब तक 38,570 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए निःशुल्क वैक्सीन लगाई गई. कम्पनी के क्षेत्रों और मुख्यालय स्थित टीकाकरण केंद्र में आज शनिवार तक 38,570 लोगों को कोरोना से बचाव हेतु मुफ्त वैक्सीन लगाई गई.

उल्लेखनीय है कि फरवरी महीने में प्रारंभ यह मुहिम अब सफ़लता की ओर अग्रसर होने लगी है. महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में स्थित कम्पनी के सभी दस क्षेत्रों में 14 और नागपुर स्थित मुख्यालय में एक टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन उपलब्ध होते ही लोगों की कतार लग जाती है.

स्थानीय प्रशासन, नागपुर महानगरपालिका के सहयोग से इन केंद्रों पर कम्पनी कर्मी, उनके परिवार जन, ठेकेदारी कामगार तथा शहर के अन्य लोग भी इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं. इसका जिक्र प्रासंगिक है कि अपने कर्मियों, उनके परिजनों सहित ठेकेदारी कामगारों एवं आसपास के लोगों को भी कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु कम्पनी प्रबंधन जिला प्रशासन तथा नगरपालिका के साथ समन्वय स्थापित कर टीकाकरण अभियान को लगातार आगे बढ़ा रहा है.

मुख्यालय स्थित टीकाकरण केंद्र के बड़े हॉल में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने की पर्याप्त जगह, सेनेटाइजर की उपलब्धता, पार्किंग की जगह के अलावा लाभार्थियों को स्नैक्स के पैकेट और बंद बॉटल में पीने का शुद्ध पानी भी उपलब्ध करवाया जाता है. वेकोलि के मेडिकल, कल्याण और सामान्य सेवा विभाग द्वारा की जा रही इस उत्तम व्यवस्था में कोल क्लब के पदाधिकारियों का भी सक्रिय सहयोग मिल रहा है.

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

DRI seizes over 9 kg meth in Bhopal: Are India's smaller cities becoming drug trafficking corridors?

Chhattisgarh signs MoUs with HUDCO, CEPT University to strengthen urban infrastructure

Iftakhar Ahmed Chowdhry (IRS) appointed Deputy Secretary in Department of Health Research

BEL bags Rs 770 crore contract for Indian Army's lightweight radars

Govt to launch agrivoltaics programme under next phase of PM-KUSUM: Pralhad Joshi