देश के विकास में मैरीटाइम यानी समुद्री क्षेत्र एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: सर्बानंद सोनोवाल PSUWatch
हिन्दी न्यूज़

GMIS 2023 ने देश के सतत विकास में एक नए युग की शुरुआत की: सोनोवाल

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि "ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट, GMIS 2023 ने 2.37 लाख करोड़ रुपये के निवेश के साथ रिकॉर्ड संख्या में 70 एमओयू के साथ देश के सतत विकास में एक नए युग की शुरुआत की है"

पीएसयू वॉच हिंदी

मुंबईः ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट (GMIS 2023) ने अपने तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन 70 प्रारंभिक समझौतों पर हस्ताक्षर के साथ 2.37 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को आकर्षित किया है. यह जानकारी केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं नौवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को दी. वो मुंबई में GMIS 2023 के दौरान एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे.

ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट के दूसरे दिन बंदरगाह विकास और आधुनिकीकरण, हरित हाइड्रोजन और अमोनिया, बंदरगाह आधारित विकास, व्यापार और वाणिज्य, जहाज निर्माण, ज्ञान साझाकरण और बंदरगाह कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में इन समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. एमओयू साइनिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राज्यमंत्री श्रीपद यशो नाइक, और राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर मौजूद रहे.

पत्रकार वार्ता के दौरान सोनोवाल ने कहा कि "ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट, GMIS 2023 ने 2.37 लाख करोड़ रुपये के निवेश के साथ रिकॉर्ड संख्या में 70 एमओयू के साथ देश के सतत विकास में एक नए युग की शुरुआत की है". केंद्रीय मंत्री ने कहा कि "देश के विकास में मैरीटाइम यानी समुद्री क्षेत्र एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, क्योंकि इसने भारत के लिए ग्रीन सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया है".

सोनोवाल ने कहा कि "मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए नई ऊंचाइयों को छू चुका है. अब, मोदी जी ने हमें भारत की विकास गाथा को आगे बढ़ाने का एक और लक्ष्य दिया है. इसे पूरा करने में जीएमआईएस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा."

सर्बानंद सोनोवाल ने इटली, तंजानिया और श्रीलंका के मंत्रियों के साथ मंत्री स्तरीय द्विपक्षीय बैठकें भी कीं.

महत्वपूर्ण: पीएसयू वॉच ने GMIS 2023 की विशेष कवरेज के लिए एक अलग सेक्शन बनाया है. ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट से जुड़ी सारी खबरों को बढ़ने के लिए Click here

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

ONGC uses stuck Russian dividend dues for Sakhalin fund, seeks operatorship of Venezuela oilfields

Marathwada Water Grid project to get Rs 20,000 crore JICA funding: Fadnavis

Oil India reports fire at Tengakhat tank farm; one worker killed, six injured

IGX gas trade volume rises 326% year-on-year in October

Rupee falls 9 paise to 94.50 against US dollar as crude oil prices rise