हिन्दी न्यूज़

नरेंद्र मोदी दुनिया के अकेले नेता हैं जिन्हें व्हाइट-हाउस करता है फॉलो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिन पहले हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा की सप्लाई के बाद के ट्वीट में कहा था कि अमेरिका के साथ भारत के संबंध अपने सबसे मजबूत दौर में हैं, व्हाइट हाउस ने ट्विटर हैंडल से पीएम मोदी को फॉलो कर ये साबित भी कर दिया है

पीएसयू वॉच हिंदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 55.2 मिलियन यानी तकरीबन साढ़े पांच करोड़ फॉलोअर्स में एक ऐसा नाम भी जुड़ गया है जो दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति का दफ्तर है। व्हाइट हाउस। जी हां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के एकमात्र ऐसे नेता बन गए हैं जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने फॉलो किया है। बता दें कि 8 अप्रैल को ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन नामक दवाई अमेरिका भेजने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की थी। हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन कोविड-19 के इलाज में काफी कारगर मानी जा रही है। राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि "कठिन समय में दोस्त और करीब आते हैं, कोरोना के खिलाफ़ लड़ाई हम मिलकर जीतेंगे"।

अमेरिका कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित

आपको बता दें कि अमेरिका पर कोरोनावायरस की जबरदस्त मार पड़ी है। जहां एक ओर पॉजिटिव पाए गए लोगों की संख्या सवा चार लाख का आंकड़ा पार कर गयी है वहीं अब तक 14,600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को कोरोना के इलाज में अमेरिका काफी असरदार मान रहा है, इसलिए ट्रंप ने भारत से दवा उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।

अमेरिका के लिए भारत ने दी थी प्रतिबंध पर ढील

भारत ने पहले कोरोनावायरस के संकट को देखते हुए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर रोक लगा दी थी लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप के अनुरोध पर और मानवता के आधार पर भारत सरकार ने प्रतिबंधों को हटाते हुए ये दवा अमेरिका को उपलब्ध कराई। अमेरिका के बाद दवाई का निर्यात ब्राजील को भी किया गया। मलेशिया समेत 31 देशों ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन देने का आग्रह किया है। पुनश्च: अमेरिका के राष्ट्पति कार्यालय का ट्विटर हैंडल @whitehouse कुल 19 लोगों को फॉलो करता है। अभी तक भारत से वह केवल पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) और राष्ट्रपति का आधिकारिक ट्विटर हैंडल को फॉलो करता था। इसमें अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल भी शामिल हो गया है।

BEL TechConnect engages young engineers in India’s defence technology mission

Bridge and Roof Company organises SATARK-2026 seminar on ‘Probity for Prosperity’

BDL’s Rs 56.8-crore single-bid tender puts former CMD Siddharth Mishra-linked company under lens

Bokaro Steel Plant crisis: SEFI seeks Jharkhand CM's urgent intervention as production stalls

Dr Pankaj Sharma appointed as senior consultant at PPAC