Mumbai Port Trust Chairman Rajiv Jalota (IAS) had the responsibility of giving vote of thanks during GMIS 2023 inauguration PSU Watch
हिन्दी न्यूज़

GMIS 2023: मुंबई पोर्ट ट्रस्ट चेयरमैन के वोट ऑफ थैंक्स को सुनकर लोग हुए विभोर

संस्कृत श्लोकों का पाठ करके मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के चेयरमैन राजीव जलोटा (IAS) ने किया Global Maritime India Summit (GMIS 2023) के उद्घाटन समारोह में आए अतिथियों का धन्यवाद. उनके संस्कृत उच्चारण की शुद्धता पर लोग विभोर हो गए

पीएसयू वॉच हिंदी

मुंबईः देश में जहाजरानी से जुड़े सबसे बड़े इवेंट Global Maritime India Summit (GMIS 2023) का उद्घाटन मंगलवार को बड़े जोर-शोर से हुआ. मुंबई में हो रहे GMIS 2023 के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ जहाजरानी के दोनों राज्यमंत्री श्रीपद यशो नाइक और शांतनु ठाकुर के अलावा महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत के अलावा देश-विदेश से आए अनेक मंत्री और गणमान्य अतिथी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए किया. जोश से भरे अपने वक्तव्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को संभावनाओं का समुद्र बताया और मौजूद अतिथियों से भारत में निवेश करने को कहा.

उद्घाटन समारोह के बाद वोट ऑफ थैंक्स यानी धन्यवाद ज्ञापन की जिम्मेदारी मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के चेयरमैन राजीव जलोटा (IAS) पर थी जो कि इंडियन पोर्ट असोसिएशन के चेयरमैन भी हैं. 1988 बैच के IAS अधिकारी जलोटा ने एक शानदार धन्यवाद ज्ञापन का भाषण देकर समारोह में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. आम तौर पर चलताऊ भाषण माने जाने वाले वोट ऑफ थैंक्स को राजीव जलोटा ने ना सिर्फ बेहद दिलचस्प बना दिया बल्कि संस्कृत के चुने हुए श्लोकों और सारगर्भित सूक्तियों का समावेश करके उद्घाटन समारोह की समाप्ति पर चार चांद लगा दिए.

प्रधानमंत्री मोदी को समारोह उद्घाटन के लिए धन्यवाद देते हुए जलोटा ने कहा

वदनं प्रसादसदनं सदयं हृदयं सुधामुचो वाचः।

करणं परोपकरणं येषां केषां न ते वंदया।।

जिसका हिंदी में अर्थ होता है जिसका चेहरा प्रसन्नता से भरा हो, जिसका हृदय करुणा से भरा हो, वाणी अमृत के समान मधुर हो और जो सदैव जनहित के लिए कार्य करता हो। ऐसा व्यक्ति सभी के द्वारा पूजनीय और आदरणीय होता है. उसके बाद समारोह में आए बाकी गणमान्य अतिथियों के लिए मुंबई पोर्ट ट्रस्ट चेयरमैन ने एक और श्लोक पढ़ा

भास्करस्य यथा तेजो मकरस्थस्य वर्धते।

तथैव भवतां तेजो वर्धतामिति कामये॥

यानी जिस तरह मकर-राशि में प्रवेश करते ही सूर्य की चमक बढ़ती है, हम ये कामना करते हैं किआपका यश भी मकर राशि में सूर्य के प्रकाश की भांति बढ़े. यह बात उन्होंने समूचे GMIS 2023 के लिए कही.

उसके बाद जलोटा ने GMIS 2023 की तुलना समुद्र मंथन से करते हुए कहा कि

लक्ष्मीः कौस्तुभपारिजातकसुरा धन्वन्तरिश्चन्द्रमाः ।

गावः कामदुधाः सुरेश्वरगजो रम्भादिदेवाङ्गनाः ॥

अश्वः सप्तमुखो विषं हरिधनुः शङ्खोऽमृतं चाम्बुधे ।

रत्‍नानीह चतुर्दशं प्रतिदिनं कुर्यात्‌ सदा मङ्गलम् ॥

जिस तरह समुद्र मंथन से निकले रत्नों से तीनों लोक कल्याण पाते रहे वैसा ही कल्याणकारी ये GMIS 2023 भी हो.

राजीव जलोटा के धन्यवाद भाषण पर टिप्पणी करते हुए जवाहर लाल नेहरू पोर्ट के अध्यक्ष संजय सेठी ने कहा कि भाषण वाकई आध्यात्मिक रूप से स्फूर्ति देने वाला (Spiritually invigorating) था.

आपको बता दें कि ग्लोबल मैरिटाइम इंडिया समिट 2023 तीन दिनों का मेगा इवेंट है जो 19 अक्टूबर तक चलेगा.

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

C-DAC, Bank of India partner to develop indigenous quantum technologies for banking

NHAI issues new guidelines for smart monitoring of toilet facilities at highway toll plazas

Govt to not recover Samudra Manthan funding for dry deepwater wells

PESB recommends Yatindra Mohan for BHEL's CMD post

India’s energy future lies in producing more, depending less on imports: Indian Oil Chairman