Tina Dabi (IAS) File
हिन्दी न्यूज़

क्या आईएएस टीना डाबी पर एक्शन लेगी गहलोत सरकार?

टीना डाबी (आईएएस) के आदेश पर जैसलमेर में पाकिस्तान से आए हिंदुओं के अस्थायी बसेरों पर बुलडोज़र चलाने की कार्रवाई की गयी थी

पीएसयू वॉच हिंदी

जयपुर: आईएएस टीना डाबी के मामले में राजस्थान सरकार एक्शन लेने के मूड में दिखाई दे रही है. कम से कम राजस्थान सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उपभोक्ता मामले विभाग केबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की मानें तो ऐसा हो सकता है. खाचरियावास ने कहा है कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी. खाचरियावास ने कहा कि 'अधिकारियों ने गलत किया उन्हें इसका जवाब देना होगा. उनके उपर कार्रवाई की जाएगी. जैसलमेर में पाकिस्तान से आए हिंदू खाली जमीन पर रह रहे हैं. राजस्थान सरकार की ओर से उन्हें दस्तावेज भी दिया जा रहा है. राजस्थान सरकार के हिसाब से किसी को भी पुनर्वासित किए बिना बेदखल नहीं किया जा सकता. ये गंभीर मसला है. अधिकारियों को इसका सामना करना पड़ेगा'.

क्या है पाकिस्तानी हिंदू विस्थापितों का पूरा मामला?

दो दिन पूर्व आईएएस टीना डाबी के एक आदेश पर दर्जनों पाक विस्थापित हिन्दुओं (Pakistan Migrant Hindus) के जैसलमेर के पास बने आशियाने उजाड़ दिए गए थे. टीना डाबी जैसलमेल कलेक्टर हैं और उन्होंने ही यूआईटी के अधिकारियों को आदेश दिए थे कि अमर सागर इलाके में डेरा डाले बैठे लोगों की बस्ती को हटा दिया जाए. इसके बाद सरकारी अधिकारियों ने चिलचिलाती गर्मी के बीच बुलडोजर से पूरी बस्ती उजाड़ दी और दर्जनों परिवारों को बेघर कर दिया. जैसलमेर के अमर सागर इलाके में कई सालों से रह रहे सैकड़ों पाकिस्तानी हिंदू परिवारों की भारतीय नागरिकता का मामला लंबित है. इस बीच ही इन परिवारों को उजाड़ दिया गया.

कौन हैं आईएएस टीना डाबी?

टीना डाबी (आईएएस) का पूरा परिचय- बीते दो दिनों से आईएएस टीना डाबी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब टीना डाबी सुर्खियों में हैं इसके पहले भी अपनी पहले निकाह और फिर दूसरी शादी को लेकर उन्होंने खूब सुर्खियाँ बटोरी हैं. 2015 बैच की आईएएस टॉपर टीना डाबी (आईएएस) ने अपने ही बैच के कश्मीरी अतहर आमिर खान से 2018 में निकाह किया था, जिसके बाद अपना नाम उन्होंने टीना डाबी खान रख लिया. नवंबर 2020 में दोनों ने अपनी मर्जी से तलाक की अर्जी दाखिल कर दी, जिसे अगस्त 2021 में मंजूर कर लिया गया.

तलाक के साल भर के अंदर अप्रैल 2022 में टीना ने अपने से 13 साल बड़े आईएएस अफसर प्रदीप गवांडे से शादी का फैसला कर सबको चौंका दिया. यह प्रदीप गवांडे की भी दूसरी शादी थी। राजस्थान सरकार की राज्य पीएसयू RSLDC में MD रहते हुए गावंडे का नाम रिश्वत केस में भी आया था. हांलाकि इसके बाद दोनों के बीच दूरियों की खबरें आईं. फिलहाल टीना डाबी जैसलमेर जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट हैं तो वहीं उनके पति आईएएस अफसर डॉ. प्रदीप गवांडे को उदयपुर में राजस्थान राज्य खान एवं खनिज निगम लिमेटड का प्रबंध निदेशक और पेट्रोलियम का निदेशक बनाया गया है.

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

PESB recommends Jasbir Singh for HAL's Director (Engineering, Research & Development) post

Reddy calls for faster mineral exploration, stronger Centre-State coordination

Oil PSUs defend E20 fuel quality, question Karnataka's testing methodology

ADNOC signs 10-year LNG supply deal with Gujarat Energy for up to 4 million tonnes

Govt clears 12 more proposals worth over Rs 7,500 crore under electronics components scheme