वेकोलि के सीएमडी मनोज कुमार 'इम्मा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित 
हिन्दी न्यूज़

वेकोलि के सीएमडी मनोज कुमार 'इम्मा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार को प्रतिष्ठित “इम्मा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया

पीएसयू वॉच हिंदी

नागपुर: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार को प्रतिष्ठित “इम्मा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया। होटल तुली इंटरनेशनल, नागपुर में दिनांक 13 जनवरी को “Green Mining Initiatives : Indian Mineral Industry Perspective” के विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमीनार के दौरान कुमार को यह पुरस्कार दिया गया।

कुमार जनवरी 1, 2021 से वेकोलि के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक है। इसके पूर्व, नवंबर 2018 से कुमार वेकोलि में निदेशक (तकनीकी) रहे है। उनके नेतृत्व में वेकोलि ने कोयला उत्पादन, ओबी निष्कासन और प्रेषण में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। कोयला खनन के क्षेत्र में कुमार के दीर्घ अनुभव एवं विशाल योगदान के आलोक में उन्हें इस पुरस्कार से नवाज़ा गया।

उल्लेखनीय है कि कुमार ने वेकोलि में नई खनन तकनीकी के व्यापक इस्तेमाल, प्रेषण बढ़ाने के उद्देश्य से फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी के प्रकल्प, भूमिगत खदानों में कंटीन्यूअस माइनर, खुली खदानों में सरफेस माइनर का प्रयोग आदि को बढ़ावा दिया। उनके द्वारा प्रारंभ प्रोजेक्ट 'TARASH' एवं Mission SHEHAT जैसे उपक्रमों से उन्होंने वेकोलि की संस्कृति में सकारात्मकता समाहित की, जिसका परिणाम कोयला उत्पादन, ओबी निष्कासन एवं प्रेषण की वृद्धि में स्पष्ट देखा जा सकता है। कुमार को इम्मा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलने से पूरे वेकोलि में हर्ष व्याप्त है।

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

Affordable power on demand matters more than thermal vs renewable debate: NTPC CMD

BCCL raises raw coking coal prices by up to 14% for non-regulated sector

Mines Ministry pitches larger Andaman Sea seabed blocks to bidders in second offshore auction attempt

HAL commits Rs 23.60 crore to heritage conservation over 3 years

SJVN’s 1,500 MW Nathpa Jhakri Hydro Power Station wins WSO India Platinum Safety Award