Civil20 India 2023 Chair Mata Amritanandamayi Devi gave her message upon the launch of Civil20 logo 
हिन्दी न्यूज़

यू आर द लाइट: जी-20 के ग्रुप सिविल 20 का लोगो जारी

'यू आर द लाइट' की टैगलाइन के साथ जी 20 के इंगेजमेंट ग्रुप सिविल 20 का आधिकारिक लोगो जारी कर दिया गया है. यह सिविल सोसाइटी संगठनों से जुड़े मुद्दों को उठाता है

पीएसयू वॉच हिंदी

नई दिल्ली: (#Civil20India2023) भारत में होने वाले जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर देश में कई ऐसे कार्यक्रम हो रहे हैं जिनके ज़रिए इस संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने की ओर कदम बढ़ाए जा सकें. जी-20 के समानांतर बिजनेस और सामाजिक मुद्दों से जुड़े विषयों पर काम करने वाले कई समूह सक्रिय हैं. सिविल-20 उन्हीं समूहों में से एक है जो कि जी-20 का एक इंगेजमेंट ग्रुप है. यह सिविल सोसाइटी यानी नागरिक समाज संगठनों और विकास से जुड़े मुद्दों को उठाता है. ग्रुप ने 19 दिसंबर को #YouAreTheLight टैगलाइन के साथ अपना लोगो जारी किया है. यह लोगो माता अमृतानंदमयी देवी ने जारी किया. सिविल-20 के अंतर्गत आने वाले महीनों में पूरे देश में अलग अलग स्थानों पर चर्चा, परिचर्चा, सेमिनार और अंत में एक शिखर सम्मेलन (summit) आयोजित किया जाएगा. इस समिट में नागरिकों संगठनों की स्थिति और विकास के मुद्दों पर नीतिपत्र जारी किया जाएगा.

भारत और जी 20 के सभी देशों के नागरिक संगठन भारत में सिविल 20 सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे.

लोगो का संदेश

सिविल 20 के लोगो में दीए की लौ से 20 की संख्या बनती दिखाई पड़ती है जो अंधेरे से प्रकाश की ओर जाने का द्योतक है. भारत की प्राचीनतम प्रार्थनाओं में भी तमसो मा ज्योतिर्गमय का उद्घोष रहा है. देश की आध्यात्मिक यात्रा के मूल में असत्य से सत्य, अंधकार से प्रकाश और मृत्यु से अमरता की यात्रा ही है. सिविल 20 के लोगो का मकसद समाज में व्याप्त आधुनिक समस्याओं के प्रति एक जागरूकता के प्रकाश को उत्पन्न करने का है. यह दिखाता है कि समाज अपनी स्वायत्त शक्ति से चलता है और अपना रास्ता स्वयं बनाता है.

कहने से अधिक करने का महत्व- माता अमृतानंदमयी देवी

लोगो जारी करने के मौके पर माता अमृतानंदमयी देवी ने कहा, मैं प्रार्थना करती हूं कि यह संगठन मानवीय मस्तिष्क में बदलाव लाए. यह प्रेम, करुणा और सम्मान की लहर पैदा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमारे कहने से अधिक हमारे करने का महत्व है. उन्होंने कहा कि जैसा लोगो में है, यह दीप आपके दिलों को प्रज्ज्वलित करे. यह पूरे संसार को जगमग करे.

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

SEBI rationalises KYC norms for FPIs, extends review period to up to 8 years

Bank of Baroda Q2 profit up 31% to Rs 6,737 cr on NSE stake-sale

RBI central board reviews prevailing economic conditions

Adani Energy Solutions gets CCI nod to acquire IntelliSmart Infrastructure

TRAI proposes board-approved AI policies, mandatory reporting of serious incidents by telcos