राज्यवार खबरें

हिंदी में काम करने से बढ़ती है गुणवत्ता: एसईसीएल निदेशक

राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर स्थित प्रशासनिक भवन के सीएमडी सभाकक्ष में एसईसीएल के निदेशक (वित्त सह कार्मिक) एसएम चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पन्न हुई

पीएसयू वॉच हिंदी

बिलासपुर: जब हम राजभाषा हिंदी में कार्य करते हैं तो मौलिक चिंतन भी जुड़ जाता है और कार्य में गुणवत्ता भी बढ़ जाती है, अतः हमें स्वेच्छा से प्रेरित होकर अपनी राजभाषा हिंदी में अधिकाधिक कार्य करना चाहिए, ये बात एसईसीएल के निदेशक (वित्त सह कार्मिक) एसएम चौधरी ने राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक के दौरान कहीं. चौधरी राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे जो बिलासपुर में मंगलवार को आयोजित हुई.

एसएम चौधरी ने आगे कहा कि स्वयं विभागाध्यक्षों सहित समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करना चाहिए. उन्होंने आव्हान करते हुए कहा कि हम अपनी राजभाषा हिन्दी का अपने कार्यालयीन व दैनंदीन कार्यों में अधिकाधिक प्रयोग करें एवं समय-समय पर स्वमेव हिंदी पत्राचार की प्रगति की समीक्षा करें.

बैठक में हिंदी पत्राचार का शत-प्रतिशत लक्ष्य सुनिश्चित करने, टिप्पणियाँ (नोटशीट) हिंदी में प्रस्तुत किए जाने, राजभाषा अधिनियम की धारा 3 (3) का अनुपालन सुनिश्चित करने, सेवा पुस्तिका में प्रविष्टियां केवल हिंदी में किए जाने, रजिस्टरों में प्रविष्टियां केवल हिंदी में किए जाने, ई-मेल हिंदी में भेजे जाने, छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश राज्य सरकार के अधीन विभागों के साथ पत्राचार केवल हिंदी में किए जाने, ई-आफिस के माध्यम से पत्राचार हिंदी में किए जाने, राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्यों द्वारा हिंदी में कार्य की प्रतिशतता बढ़ाई जाने, मुख्यालय सहित क्षेत्रीय कार्यालयों में हिंदी दिवस एवं राजभाषा पखवाड़ा के आयोजन संबंधी कार्यसूची पर चर्चा हुई.

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर स्थित प्रशासनिक भवन के सीएमडी सभाकक्ष में हुई इस बैठक में महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) एके सक्सेना और मुख्यालय के समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे.

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

C-DAC, Bank of India partner to develop indigenous quantum technologies for banking

NHAI issues new guidelines for smart monitoring of toilet facilities at highway toll plazas

Govt to not recover Samudra Manthan funding for dry deepwater wells

PESB recommends Yatindra Mohan for BHEL's CMD post

India’s energy future lies in producing more, depending less on imports: Indian Oil Chairman