State Bank of India (SBI) 
Latest News

SBI का Share है? तो आपको मिलने वाली है Dividend की सौगात

SBI ने अपने हर इन्वेस्टर्स को हर शेयर पर बैंक की ओर से 7.10 रुपये का dividend देने का फैसला किया है. इसके लिए शेयर रिकॉर्ड डेट 26 मई 2022 तय की गई है

Shares Watch Bureau

New Delhi: अगर आपके पास SBI का शेयर है तो आपके लिए मुनाफे का दिन नजदीक आ रहा है. भारतीय स्टेट बैंक ने अपने हर इन्वेस्टर्स को हर शेयर पर बैंक की ओर से 7.10 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है. इसके लिए शेयर रिकॉर्ड डेट 26 मई 2022 तय की गई है. देश के सबसे बड़े बैंक State Bank of India (SBI) के शेयर होल्डर्स के लिए गिरते हुए शेयर मार्केट में ये सबसे बढ़िया खबर है. बैंक को वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में जबरदस्त मुनाफा हुआ है और एसबीआई ये मुनाफा अपने शेयरधारकों में बांटने जा रहा है.

एसबीआई देने जा रही है डिविडेंड

वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में बैंक का स्टैंडअलोन प्रॉफिट 41.2% बढ़ा है यानी बैंक ने 9.113.53 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया है. जबकि सालभर पहले इसी अवधि में बैंक का प्रॉफिट 6,450.75 करोड़ रुपये था. जबकि पूरे वित्त वर्ष में बैंक का प्रॉफिट 55.19% बढ़कर 31,676 करोड़ रुपये रहा है. एसबीआई ने लोन पर मिलने वाले ब्याज से बैंक की कमाई में 8.6% की बढ़ोत्तरी दर्ज की है.

बैंक की कुल ब्याज से होने वाली नेट इनकम 15.26% बढ़कर 31,198 करोड़ रुपये रही है. जबकि पिछले साल इसी दौरान ये इनकम 27,067 करोड़ रुपये थी.

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

IGX gas trade volume rises 326% year-on-year in October

Rupee falls 9 paise to 94.50 against US dollar as crude oil prices rise

Sensex jumps over 440 points, Nifty reclaims 24,600 despite global market rout

GAIL commissions 1.25 MTPA PTA plant in Mangalore through subsidiary GMPL

India’s renewable energy investments expected to exceed $220 billion needed for 2030 target: Pralhad Joshi