पीएम मोदी ने जो कहा वह करके दिखाया -स्वतंत्र देव सिंह 
Press Releases

पीएम मोदी ने जो कहा वह करके दिखाया -स्वतंत्र देव सिंह

केंद्र सरकार के दस साल के कामों पर वोट मांगते हुए उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनता को मोदी के काम गिनाए

पीएसयू वॉच हिंदी

लखनऊः चुनाव के तीन चरण बीत चुके हैं लेकिन मतदाताओं में मतदान के प्रति रुझान ढीला ही नजर आ रहा है. ऐसे में बूथ अध्यक्षों और वोटरों में उत्साह का संचार करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मोदी सरकार के बीते दस सालों के कामकाज गिना रहे हैं. बलरामपुर और श्रावस्ती में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कि मोदी जी ने जो कहा है बीते दस सालों में वह करके दिखाया है. गरीबों को मुफ्त राशन, किसानों को सम्मान निधि घर-घर स्वच्छ पेय जल,शौचालयों की व्यवस्था, महिलाओं के लिए संसद में एक-तिहाई आरक्षण और भी बहुत कुछ.उन्होनें कहा कि देश व प्रदेश में चारों ओर विकास के उदाहरण देखे जा सकते हैं.

जलशक्ति मंत्री ने कहा की भाजपा ने भयमुक्त समाज की स्थापना की है. उन्होंने कहा कि हम सब को एक बार फिर कमल खिलाना है और पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है.

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा आज भले ये आसान दिख रहा हो लेकिन दरअसल बड़ी मुश्किल से अयोध्या में राममंदिर का निर्माण हुआ है. कांग्रेस ने बड़े बड़े वकीलों की फौज सुप्रीम कोर्ट में खड़ी कर दी थी जो यह साबित करने में लगे हुए थे कि राम तो दरअसल हैं ही नहीं. आज हम सब पर जिम्मेदारी है कि राम मंदिर की भव्यता बढ़ाने के लिए हम केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाएं.उन्होंने कहा कि मोदी जी के बीते दस वर्षों के कामों को जनता तक ले जाने और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद तक पहुंचाने की जिम्मेदारी बूथ अध्यक्षों पर है.सिंह ने कहा कि "आप सभी बूथ अध्यक्षों के पसीने की एक-एक बूंद से ही कमल खिलता है। जब भी हमारे देश में चुनावी शंखनाद होता है तब हमारे बूथ अध्यक्ष सबसे अग्रिम पंक्ति में ֥खड़े होकर लड़ाई लड़ते हैं और भाजपा को विजयी बनाते हैं।इस बार प्रदेश की अस्सी की अस्सी सीटें जीतनी है".

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

MNRE planning Central scheme to offset 25-30% higher cost of AgriPV plants

Rahul Hooda (IAS) appointed Deputy Secretary in Civil Aviation Ministry

PESB does not recommend any candidate for DFCCIL's MD post

IREDA Q2 PAT rises 1% to Rs 554 crore, loan disbursements jump 31%

India, Saudi Arabia review progress of proposed electrical interconnection project