यह भोगियों और योगियों का चुनाव है: स्वतंत्र देव सिंह 
Press Releases

यह भोगियों और योगियों का चुनाव है: स्वतंत्र देव सिंह

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को तीन अलग अलग स्थान पर जनसभाऐं कर सपा-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और स्थानीय उम्मीदवारों के पक्ष में वोट माँगा

पीएसयू वॉच हिंदी

लखनऊ: “साल 2024 का ये चुनाव सत्ता के भोगियों और देश की गरीब जनता की सेवा करने वाले योगियों के बीच है. प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 24 सालों में आजतक कोई छुट्टी नहीं ली. वो दिन रात प्रधानमंत्री पद के दायित्व की पूर्ति में लगे रहते हैं. सिर्फ़ ढाई से तीन घंटे सोकर एक योगी की तरह दिन रात देश की सेवा में लगे रहते हैं. मित्रों, यह देश का सौभाग्य है कि हमें प्रधानमंत्री मोदी जैसा नेतृत्व मिला है” जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को चुनावी सभा के दौरान ये बातें कहीं.

PSU Watch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

सिंह ने रविवार को संत कबीर नगर से लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण निषाद और बांसगांव से लोकसभा प्रत्याशी कमलेश पासवान के लिये लोकसभा स्तरीय युवा मोर्चा सम्मेलन को संबोधित किया. तो वहीं कुशीनगर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय दुबे के लिए पिछड़ा मोर्चा सामाजिक सम्मेलन में वोट माँगे.

युवाओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि हमारे बीच इस लोकसभा में लाखों को संख्या में वो युवा वोटर हैं जो पहली बार मतदान कर रहे हैं. आज उनकी आयु 18 से 22 साल होगी जो दस साल पहले 8 से 12 साल के रहे होंगे. जलशक्ति मंत्री में कहा “मैं अपने युवाओं को, जो देश का भविष्य हैं, ये याद दिलाना चाहता हूँ कि दस साल पहले कांग्रेस की सरकार में देश में हर 6 महीने में सीरियल बम ब्लास्ट और आतंकवादी घटनाएँ होती थीं. लेकिन मोदी सरकार में ये सब बीते दिनों की बात हो गई है. देश के नागरिक की सुरक्षा और क़ानून व्यवस्था इस सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है”. उन्होंने कहा यही वजह है कि देश के युवा मोदी जी को पसंद करते हैं. युवाओं का पहला वोट देश के नाम पर होगा, मोदी जी के नाम पर होगा.

सिंह ने कहा कि पहली बार वोट देने जा रहे मेरे युवा साथियों को याद रहे कि उनके एक वोट से ग़रीबों के लिए पक्का मकान, युवाओं के लिए रोज़गार, देश की सीमाओं को सुरक्षा, फ्री राशन, फ्री चिकित्सा और फ्री शिक्षा सुनिश्चित होती है. हर घर बिजली और हर नल जल पहुँचता है.

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बीते दस सालों में मोदी सरकार ने हिंदुओं का आत्मसम्मान बढ़ाया है जो कांग्रेस ने कुचल कर रख दिया था. कांग्रेस के प्रधानमंत्री खुले मंच से ये बोलते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक़ मुसलमानों का है, जबकि मोदी के कहते हैं देश के संसाधनों पर सबका बराबरी में अधिकार है. उन्होंने कहा “मित्रों, बीजेपी की सरकार मुसलमानों का तुष्टिकरण नहीं करती. गरीब को गरीब, वंचित को वंचित के निगाह से देखती है. जबकि कांग्रेस-सपा के लिये सब वोटबैंक हैं.”

युवाओं से मतदाताओं को हर हाल में मतदान के दिन बूथ तक पहुँचाने का संकल्प देते हुए सिंह ने कहा कि अब बस 19 दिनों ही परिश्रम बाक़ी है. कमर कस लीजिए और लोगों से जमकर वोट डलवाइये. ये मत सोचिए कि मोदी जी तो जीत ही रहे हैं मेरे एक वोट से क्या होगा.

सिंह ने कहा कि आज हमारे देश का युवा जागरुक हो चुका है उसे ना जातिवाद दिखता है न क्षेत्रवाद वह सिर्फ राष्ट्रवाद के साथ है और हमेशा राष्ट्रवाद के साथ रहेगा।“हर एक वोट की क़ीमत है मित्रों. उठकर बूथ तक जाइए और पूरी ताक़त से कमल के निशान पर बटन दबाइए और अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित कीजिए”, जलशक्ति मंत्री ने ज़ोर देकर कहा.

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

C-DAC, Bank of India partner to develop indigenous quantum technologies for banking

NHAI issues new guidelines for smart monitoring of toilet facilities at highway toll plazas

Govt to not recover Samudra Manthan funding for dry deepwater wells

PESB recommends Yatindra Mohan for BHEL's CMD post

India’s energy future lies in producing more, depending less on imports: Indian Oil Chairman