Editor's Picks

वेकोलि ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान कर इनका जीवन बदल दिया: नितीन गडकरी

नितीन गडकरी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के सभागार में आयोजित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरणों के वितरण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे

पीएसयू वॉच हिंदी

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी ने डब्ल्यूसीएल (WCL) के सीएसआर मद में कृत्रिम अंग एवं सहायक यंत्रों के वितरण कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि गत वर्ष जिन दिव्यांग जनों को यह प्रदान किए गए थे उनका जीवन पूरी तरह सामान्य हो गया है। वे वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के सभागार में आयोजित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरणों के वितरण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। गडकरी ने कहा कि दिव्यांग जनों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंगों एवं सहायक यंत्रों की मदद से दिव्यांगजन न केवल सामान्य जीवन जी सकते हैं बल्कि कई क्षेत्रों में असाधारण सफलता भी अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान अपने हुनर का प्रात्यक्षिक प्रस्तुत करने वाले दिव्यांग जनों को प्रोत्साहित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।

रामटेक के माननीय सांसद कृपाल तुमाने ने अपने उद्बोधन में डब्ल्यूसीएल द्वारा सीएसआर के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों को समाजोन्मुख बताते हुए उपस्थित दिव्यांग जनों को जीवन में बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

वेकोलि के सीएमडी मनोज कुमार ने स्वागत संबोधन किया और कंपनी की सीएसआर की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी । उन्होंने बताया कि इस शिविर में 184 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरण प्रदान किया गये हैं। इनसे दिव्यांगजनों की दिनचर्या में कुछ सहजता और सरलता आएगी।उन्होंने कहा कि वेकोलि ने अनेक शिविरों में दिव्यांगजनों को हाथ से चलने वाली ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, मोटर चलित ट्राई साइकिल, बैसाखियाँ, कृत्रिम अंग, दृष्टिबाधित के लिए ब्रेल कैन, स्मार्टफोन एवं डेजी प्लेयर, श्रवण बाधितों (सुनने में अक्षम लोगों) के लिए डिजिटल हियरिंग ऐड्स, शारीरिक रूप से निशक्त और दिव्यांग बच्चों के लिए सेरेब्रल पाल्सी चेयर और ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों के लिए बहु संवेदी समावेशी शैक्षिक (MSIED) किट उपलब्ध करवाई है।

इस अवसर पर रामटेक के माननीय विधायक आशीष जायसवाल, डॉ अरुण बानिक, निदेशक तकनीकी जे पी द्विवेदी, महाप्रबंधक (समन्वय) ए के सिंह, वेकोलि के संचालन समिति और वेलफेयर बोर्ड के सदस्य गण प्रमुखता से उपस्थित रहे। दिव्यांगजनों ने इस शिविर के लिए वेकोलि को धन्यवाद दिय। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) मिलिंद चहांदे और धन्यवाद ज्ञापन कल्याण मंडल सदस्य कमलाकर पोटे ने किया।

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

NHAI repeats winter dust-control measures, but where is the evidence of improvement?

Haryana power strike disrupts supply as workers oppose private distributor’s entry

Odisha targets chemical hub status beyond mineral-led growth: CM Majhi

EU ‘inviting disaster’ with carbon levy and trade barriers: Piyush Goyal

Tanker carrying 21 Indian crew members hit in Strait of Hormuz; all safe