राष्ट्रीय खबरें

कोल इंडिया सीएमडी प्रमोद अग्रवाल ने की वेकोलि के काम-काज की जमकर सराहना

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल ) के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने "श्रमेव जयते" कार्यक्रम में उत्कृष्ट कोल वॉरियर्स को सम्मानित करने के बाद कहा कि वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के कर्मियों ने उल्लेखनीय कार्य कर कम्पनी को विकास-पथ पर आगे बढ़ाया

पीएसयू वॉच हिंदी

नागपुर: कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने  वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के कार्य-निष्पादन की प्रशंसा की। अग्रवाल शनिवार को मुख्यालय नागपुर के सांस्कृतिक भवन में आयोजित "श्रमेव जयते" कार्यक्रम में उत्कृष्ट कोल वॉरियर्स को सम्मानित करने के बाद टीम वेकोलि को सम्बोधित कर रहे थे। अध्यक्षता वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक राजीव रंजन मिश्र ने की। समारोह में डीटीओ मनोज कुमार ने स्वागत भाषण किया।

अपने सम्बोधन में अग्रवाल ने  पिछले वर्षों में कम्पनी की विकास-यात्रा पर संतोष व्यक्त करते हुए टीम वेकोलि को बधाई दी .उन्होंने कहा कि वेकोलि के आउट ऑफ़ बॉक्स कार्यों की भी खूब चर्चा होती रही है। अग्रवाल ने कहा कि वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कर्मियों ने उल्लेखनीय कार्य कर कम्पनी को विकास-पथ पर आगे बढ़ाया। अग्रवाल ने आह्वान किया कि कोयला-उत्पादन के दौरान सेफ़्टी का पूरा ख्याल रखें। कोविड-19 के कारण लॉक डाउन में प्रबंधन की ततपरता से वेकोलि कर्मियों द्वारा किये गए राहत-कार्य की उन्होंने विशेष सराहना की। चेयरमैन ने नो योर माइन एप्प का शुभारम्भ भी किया।

इस अवसर पर कोल इंडिया ऑफिसर्स वाइव्स समिति की अध्यक्ष डॉ  रेणु अग्रवाल, झंकार महिला मंडल की अध्यक्ष अनिता मिश्र, सीएमडी, निदेशक गण, सीवीओ तथा संचालन समिति के सदस्य प्रमुखता से उपस्थित थे।

इसके पूर्व उन्होंने क्षेत्रों के महाप्रबन्धकों के साथ कम्पनी के कार्य-निष्पादन की  समीक्षा की। बैठक में अध्यक्ष सह प्रबन्ध निदेशक राजीव रंजन मिश्र ने स्वागत सम्बोधन और कम्पनी के कार्य-कलापों का विवरण पॉवर पॉइंट के माध्यम से किया।

इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (संचालन) मनोज कुमार, निदेशक (तकनीकी योजना व परियोजना) अजित कुमार चौधरी, निदेशक (वित्त) आर पी शुक्ला, मुख्य सतर्कता अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव, सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय निदेशक अमर, महाप्रबंधक (कॉर्पोरेट अफेयर्स) तरूण कुमार श्रीवास्तव तथा क्षेत्रों के महाप्रबंधक एवं मुख्यालय के विभागाध्यक्ष प्रमुखता से उपस्थित थे।

उसके पूर्व चेयरमैन ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। बैठक के बाद उन्होंने नागपुर क्षेत्र की गोंडेगांव खुली खदान का निरीक्षण और सैंड प्रोसेसिंग प्लांट  का उद्घाटन किया। तत्पश्चात, उन्होंने  सावनेर स्थित बहुचर्चित ईको पार्क में नव निर्मित कोल म्यूजियम का उद्घाटन किया। उन्होंने पाटनसावंगी स्थित आर ओ बॉटलिंग प्लांट का भी मुआयना किया।

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

Sensex plunges nearly 680 points, Nifty slips below 22,600 as global sell-off rattles markets

DRI seizes over 9 kg meth in Bhopal: Are India's smaller cities becoming drug trafficking corridors?

Chhattisgarh signs MoUs with HUDCO, CEPT University to strengthen urban infrastructure

Iftakhar Ahmed Chowdhry (IRS) appointed Deputy Secretary in Department of Health Research

BEL bags Rs 770 crore contract for Indian Army's lightweight radars