कोयला उत्पादन बढ़ाने हेतु कोल इंडिया ने तेज किए प्रयास चेयरमैन कोल इंडिया ने की एमडीओ के साथ बैठक 
राष्ट्रीय खबरें

कोयला उत्पादन बढ़ाने हेतु कोल इंडिया ने तेज किए प्रयास चेयरमैन कोल इंडिया ने की एमडीओ के साथ बैठक

देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों के मददेनजर कोल इंडिया द्वारा आगामी समय में कोयला उत्पादन और बढ़ाए जाने के प्रयासों की कड़ी में कोल इंडिया के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल...

पीएसयू वॉच हिंदी

नई दिल्ली: देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों के मददेनजर कोल इंडिया द्वारा आगामी समय में कोयला उत्पादन और बढ़ाए जाने के प्रयासों की कड़ी में कोल इंडिया के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने शनिवार को माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर (एमडीओ) के साथ बैठक की। बैठक में कोल इंडिया के निदेशक (तकनीकी) बी वीरारेड्डी एवं सीएमपीडीआई के सीएमडी मनोज कुमार सहित कोल इंडिया के आला अधिकारी उपस्थित रहे। इस ऑनलाइन बैठक में 24 एमडीओ ने हिस्सा लिया।

आगामी समय में कोल इंडिया द्वारा खोली जाने वाली नई कोयला खदानों में से कुछ खदानों से एमडीओ मोड के जरिये कोयला उत्पादन करने की कोल इंडिया की योजना है। इसी कड़ी में आयोजित इस बैठक में एमडीओ ने कोल इंडिया की इस योजना पर अपने विचार एवं सुझाव दिए।

साथ ही, कोल इंडिया की 20 बंद या परित्यक्त भूमिगत कोयला खदानों से निजी क्षेत्र की सहभागिता से रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर फिर से कोयला उत्पादन शुरू किए जाने के कोल इंडिया के प्रयासों के बारे में भी बैठक में चर्चा हुई। ईसीएल, बीसीसीएल, सीसीएल, एसईसीएल एवं डब्ल्यूसीएल में स्थित इन बंद या परित्यक्त खदानों के लिए निविदा प्रक्रिया में शामिल होने वाले संभावित बोलीदाताओं ने भी बैठक में हिस्सा लिया और कोल इंडिया प्रबंधन से संबंधित जानकारी हासिल की।

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

PESB recommends Jasbir Singh for HAL's Director (Engineering, Research & Development) post

Reddy calls for faster mineral exploration, stronger Centre-State coordination

Oil PSUs defend E20 fuel quality, question Karnataka's testing methodology

ADNOC signs 10-year LNG supply deal with Gujarat Energy for up to 4 million tonnes

Govt clears 12 more proposals worth over Rs 7,500 crore under electronics components scheme