राष्ट्रीय खबरें

एनसीएल सीएमडी पीके सिन्हा को मिला ‘सीएसआर टाइम्स-एडिटर्स चॉइस अवार्ड-2020’

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक प्रभात कुमार सिन्हा को उनके नेतृत्व में कंपनी द्वारा किए गए उत्कृष्ट सीएसआर कार्यों के लिए सम्मानित किया गया 

पीएसयू वॉच हिंदी

नई दिल्ली: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक प्रभात कुमार सिन्हा को उनके नेतृत्व में कंपनी द्वारा किए गए उत्कृष्ट सीएसआर कार्यों के लिए प्रतिष्ठित 'सीएसआर टाइम्स-एडिटर्स चॉइस अवार्ड-2020' से सम्मानित किया गया है। सिन्हा को यह अवार्ड गुरुवार को आयोजित 7वीं राष्ट्रीय 'सीएसआर ई-समिट एंड अवार्ड के दौरान दिया गया। 

पी के सिन्हा मजबूत प्रबंधकीय कौशल रखने वाले अनुभवी अधिकारी हैं । ओपनकास्ट एवं अंडरग्राउंड कोल माइनिंग के क्षेत्र में बतौर माइनिंग इंजीनियर 37 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्री सिन्हा वर्तमान में एनसीएल के साथ-साथ कोल इंडिया की उड़ीसा स्थित अनुषंगी कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक की ज़िम्मेदारी भी संभाल रहे हैं । श्री सिन्हा के नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें पहले भी कई ख्यातिलब्ध पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 

एनसीएल अपनी निगमित सामाजिक दायित्व गतिविधियों के तहत वृहद स्तर पर कार्य करती है व समाज के विभिन्न वर्गों को स्वास्थ, सड़क, जल, आधारभूत ढांचा, शिक्षा, कौशल विकास, खेल जैसे कई क्षेत्रों में सीधे लाभ पहुँचाती है।  सीएमडी पी के सिन्हा के नेतृत्व में भी एनसीएल ने व्यापक स्तर पर सीएसआर कार्य कर, लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा है। एनसीएल ने अपने सीएसआर कार्यों से कोविड के खिलाफ भी मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों की मुहिम में उल्लेखनीय आर्थिक सहयोग दिया है | साथ ही एनसीएल ने सीएसआर के तहत अपने निकटवर्ती क्षेत्र में महामारी से बचाव हेतु व्यापक जनजागरण तथा आवश्यक सामग्रियों जैसे मास्क, सैनिटाइजर, हैंडवॉश, रसद सामग्री, पीपीई किट, सैनिटाइज़िंग केमिकल इत्यादि के वितरण करवाए हैं।

गौरतलब है कि 'सीएसआर टाइम्स' एक निगमित सामाजिक दायित्व पर एक विशेष प्रतिष्ठित मासिक पत्रिका है । गुरुवार को ऑनलाइन आयोजित 7वीं राष्ट्रीय 'सीएसआर ई-समिट एंड अवार्ड में देश की विभिन्न कंपनियों व विशेषज्ञों ने भाग लिया था।

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

IGX gas trade volume rises 326% year-on-year in October

Rupee falls 9 paise to 94.50 against US dollar as crude oil prices rise

Sensex jumps over 440 points, Nifty reclaims 24,600 despite global market rout

GAIL commissions 1.25 MTPA PTA plant in Mangalore through subsidiary GMPL

India’s renewable energy investments expected to exceed $220 billion needed for 2030 target: Pralhad Joshi