कोल इंडिया के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने वेकोलि के दौरे पर ली समीक्षा बैठक 
हिन्दी न्यूज़

कोल इंडिया के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने वेकोलि के दौरे पर ली समीक्षा बैठक

समीक्षा बैठक में वेकोलि के सीएमडी मनोज कुमार ने वर्ष 2022-23 की उपलब्धियां तथा वर्तमान वर्ष की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया की वेकोलि इस वित्तीय वर्ष में भी कोयला उत्पादन का टारगेट हासिल करेगी।

पीएसयू वॉच हिंदी

नागपुर: कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने आज गुरुवार को वेकोलि (WCL) मुख्यालय में उत्पादन, उत्पादकता तथा भविष्य की योजनाओं से सम्बंधित विषयों पर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में उन्होंने टीम वेकोलि की कार्य संस्कृति तथा कार्य निष्पादन की सराहना करते हुए, पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में उत्पादन एवं प्रेषण में शानदार उपलब्धि पर कर्मियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि वेकोलि जैसी समर्पित टीम को देखकर, वे नए वित्तीय वर्ष में भी कोयला उत्पादन तथा प्रेषण में बड़ी उपलब्धि के लिये पूर्ण आश्वस्त हैं। अग्रवाल ने बैठक में उपस्थित कम्पनी के क्षेत्रीय महाप्रबंधकों तथा विभागाध्यक्षों से अपील की कि वे किसी भी परियोजना को समयबद्ध तरीके से संपन्न करें।

समीक्षा बैठक में वेकोलि के सीएमडी मनोज कुमार ने वर्ष 2022-23 की उपलब्धियां तथा वर्तमान वर्ष की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया की वेकोलि इस वित्तीय वर्ष में भी कोयला उत्पादन का टारगेट हासिल करेगी।

बैठक में निदेशक (कार्मिक) डॉ संजय कुमार, निदेशक तकनीकी (संचालन) जे पी द्विवेदी, निदेशक तकनीकी (योजना व परियोजना) ए के सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय म्हेत्रे, ईडी (सीआईएल) एवं चेयरमैन के तकनीकी सचिव श्री एम के सिंह प्रमुखता से उपस्थित थे।

इस के पूर्व, वेकोलि मुख्यालय में आगमन पर अग्रवाल ने वेकोलि सुरक्षा गारद द्वारा प्रस्तुत गार्ड ऑफ़ ऑनर का निरीक्षण किया। तत्पश्चात, वेकोलि मुख्यालय में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) फॉर ई-सर्वेलंस का निरीक्षण किया। ICCC की सराहना करते हुए उन्होंने महत्वपूर्ण निर्देश भी दिये।

वेकोलि मुख्यालय से अग्रवाल नागपुर क्षेत्र के लिएरवाना हुए। यहाँ उन्होंने क्षेत्र की गोंड़ेगांव खुली खदान का निरीक्षण किया तथा सुरक्षाके मापदंडों का पालन करते हुए कोयला उत्पादन बढ़ाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंनेक्षेत्र के कर्मियों से भेंट की और उन्हें बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित भी किया।

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

DRI seizes over 9 kg meth in Bhopal: Are India's smaller cities becoming drug trafficking corridors?

Chhattisgarh signs MoUs with HUDCO, CEPT University to strengthen urban infrastructure

Iftakhar Ahmed Chowdhry (IRS) appointed Deputy Secretary in Department of Health Research

BEL bags Rs 770 crore contract for Indian Army's lightweight radars

Govt to launch agrivoltaics programme under next phase of PM-KUSUM: Pralhad Joshi