Western Coalfields Limited creates new record of coal production and dispatch WCL
हिन्दी न्यूज़

वेकोलि ने किया अब तक का सर्वाधिक कोयला उत्पादन

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) ने कोयला उत्पादन, डिस्पैच एवं ओबीआर में अपने पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए वित्तीय वर्ष 2024 में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी दर्ज की है

पीएसयू वॉच हिंदी

नागपुरः वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में कोयला उत्पादन, डिस्पैच एवं ओबीआर में अपने पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए, ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में वेकोलि ने कोयला उत्पादन के निर्धारित 68 मिलियन टन के लक्ष्य को पार करते हुए 69.11 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है।

कोयला उत्पादन में वेकोलि ने बीते वर्ष की तुलना में 7.5 % की वृद्धि हासिल की है।

PSU Watch अब व्हाट्सैप चैनलों पर भी उपलब्ध है. Click here to join

कोयला प्रेषण यानी डिस्पैच में भी वेकोलि ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। वर्ष 2023-24 के अपने लक्ष्य को पार करते हुए वेकोलि ने 70.20 मिलियन टन कोयला प्रेषण किया है। यह पिछले साल से 12.9 % अधिक है।

वर्ष 2023-24 में वेकोलि ने ओबीआर के पुराने सारे रेकॉर्ड तोड़ते हुए, 410.8 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबी निष्कासन किया है। यह वर्ष 2023-24 के निर्धारित लक्ष्य से 51.8 मिलियन क्यूबिक मीटर अधिक है। गत वर्ष की तुलना में ओबी निष्कासन में वेकोलि ने 25 % की वृद्धि हासिल की है।

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) जेपी द्विवेदी ने कार्यक्रम ‘रू-ब-रू’ के माध्यम से टीम वेकोलि कर्मियों के साथ सोमवार को सीधा संवाद किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वेकोलि ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में, कम्पनी के स्थापना-काल से अब तक का सर्वाधिक कोयला-उत्पादन, डिस्पैच एवं ओवर बर्डन निष्कासन किया है। उन्होंने इन उपलब्धियों के लिए टीम वेकोलि को बधाई दी।

उन्होंने आगे कहा की वित्तीय वर्ष 2023-24 में वेकोलि ने पॉवर प्लांट को 60.05 मिलियन टन कोयला डिस्पेच किया है। यह अब तक का सर्वाधिक एवं गत वर्ष की तुलना में 7.1 % अधिक है। इसी प्रकार रेल मोड से किया जाने वाला कोयला प्रेषण भी अब तक का सर्वाधिक 39.16 मिलियन टन है। यह गत वर्ष से 16.4 % अधिक है।

सीएमडी ने कहा की वेकोलि में यह ऐतिहासिक वृद्धि अनेक सकारात्मक पहल का प्रतिफल है। उन्होंने खनन कार्य में सुरक्षा के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि कोयला खनन प्रक्रिया को अधिक कारगर एवं सुरक्षित बनाने हेतु वेकोलि द्वारा कंटीन्यूअस माइनर एवं सरफेस माइनर जैसी नई तकनीक को वृहद् तौर पर अपनाया जा रहा है।

वेकोलि में 4 अतिरिक्त सरफेस माइनर तथा योजनाबद्ध अंतराल में 21 नए कन्टिन्यूयस माइनर लगाने की योजना है। उन्होंने कहा कि कोयला प्रेषण की प्रक्रिया में गति लाने की दृष्टि से उमरेड क्षेत्र के एमकेडी-III एवं वणी क्षेत्र की मुंगोली खदान में फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट का कार्य तेजी से किया जा रहा है तथा बल्लारपुर क्षेत्र की सास्ती खदान के लिए भी फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की स्वीकृति दी गई है।

इस वर्ष कम्पनी के उत्पादन में वणी क्षेत्र का सबसे ज्यादा 16.41 मिलियन टन कोयले का योगदान रहा। इसी प्रकार उमरेड क्षेत्र का 13.55 मिलियन टन और बल्लारपुर क्षेत्र का 10.47 मिलियन टन कोयला-उत्पादन का उल्लेखनीय योगदान रहा।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के ऐतिहासिक वृद्धि से उत्साहित टीम वेकोलि ने नए वित्तीय वर्ष का लक्ष्य भी निर्धारित कर लिए है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कोयला उत्पादन का लक्ष्य 69 मिलियन टन तय किया गया है।

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

Exclusive: SECI planning 10 GWh CfD auction to sell power directly on power exchange, says MD Akash Tripathi

PESB recommends Jasbir Singh for HAL's Director (Engineering, Research & Development) post

Reddy calls for faster mineral exploration, stronger Centre-State coordination

Oil PSUs defend E20 fuel quality, question Karnataka's testing methodology

ADNOC signs 10-year LNG supply deal with Gujarat Energy for up to 4 million tonnes