भारत सरकार ने ‘प्रोजेक्ट स्मार्ट के लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी के साथ संयुक्त रूप से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए 
हिन्दी न्यूज़

भारत सरकार ने ‘प्रोजेक्ट स्मार्ट' के लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी के साथ संयुक्त रूप से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय तथा रेल मंत्रालय ने 'मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल के साथ स्टेशन एरिया डेवलपमेंट' (प्रोजेक्ट-स्मार्ट) के लिए संयुक्त रूप से जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं

पीएसयू वॉच हिंदी

नई दिल्ली: आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय तथा रेल मंत्रालय ने 'मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल के साथ स्टेशन एरिया डेवलपमेंट' (प्रोजेक्ट-स्मार्ट) के लिए संयुक्त रूप से जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रोजेक्ट-स्मार्ट में मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे (एमएएचएसआर) स्टेशनों के आस-पास के क्षेत्रों को विकसित करने की परिकल्‍पना की गई है। इसका उद्देश्‍य यात्रियों और अन्‍य हितधारकों की पहुंच एवं सुविधा को बढ़ाना तथा स्‍टेशन क्षेत्रों के आसपास आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

यह परियोजना एमएएचएसआर स्टेशनों के आसपास के क्षेत्रों की योजना, विकास और प्रबंधन के लिए राज्य सरकारों, नगर निगमों तथा शहरी विकास प्राधिकरणों की संस्थागत क्षमता को आसान बनाने और उसमें वृद्धि करने में सहायता प्रदान करेगी। इस समझौते ज्ञापन पर चार हाईस्‍पीड रेल स्‍टेशनों-साबरमती और सूरत (गुजरात), विरार और ठाणे (महाराष्‍ट्र) के लिए हस्‍ताक्षर किए गए हैं। इस मार्ग पर आने वाले 12 स्‍टेशनों में से सूरत, विरार और ठाणे ग्रीन फील्ड है और साबरमती ब्राउन फील्ड डेवलपमेंट है।

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, गुजरात और महाराष्ट्र सरकार तथा जेआईसीए द्वारा दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई में प्रोजेक्ट-स्मार्ट के लिए सेमिनारों और क्षेत्र भ्रमण की एक श्रृंखला का आयोजन कर रहे हैं। इस श्रृंखला का पहला सेमिनार 8 मई, 2023 को निर्माण भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जापान दूतावास, जेआईसीए मुख्यालय, जेआईसीए इंडिया ऑफिस, जेआईसीए विशेषज्ञों की टीम, रेल मंत्रालय, नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, टीसीपीओ के अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया है।

इस समिनारों में हुए विचार-विमर्श से साबरमती, सूरत, विरार और ठाणे एचएसआर स्टेशनों के लिए 'स्टेशन क्षेत्र विकास योजना' तैयार करने और ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) के लिए जापान, भारत तथा अन्य देशों में अपनाए गए अनुभवों और पद्धतियों से युक्त मॉडल हैंडबुक तैयार करने में मदद मिलेगी।

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

DRI seizes over 9 kg meth in Bhopal: Are India's smaller cities becoming drug trafficking corridors?

Chhattisgarh signs MoUs with HUDCO, CEPT University to strengthen urban infrastructure

Iftakhar Ahmed Chowdhry (IRS) appointed Deputy Secretary in Department of Health Research

BEL bags Rs 770 crore contract for Indian Army's lightweight radars

Govt to launch agrivoltaics programme under next phase of PM-KUSUM: Pralhad Joshi