वेकोलि ने किया आज तक का सर्वोत्तम कोयला उत्पादन 
हिन्दी न्यूज़

वेकोलि ने किया आज तक का सर्वोत्तम कोयला उत्पादन

वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) ने मार्च 28 को 63.00 मिलियन टन कोयला उत्पादन के आंकड़े को छूते हुए फिर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

पीएसयू वॉच हिंदी

नई दिल्ली: वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) ने मार्च 28 को 63.00 मिलियन टन कोयला उत्पादन के आंकड़े को छूते हुए फिर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। कंपनी ने अपने MoU लक्ष्य का आंकड़ा पार करते हुए वेकोलि की स्थापना काल से, किसी भी एक वित्तीय वर्ष में, किया हुआ सर्वाधिक कोयला उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया।

विदित हो की, कोल इंडिया द्वारा उसकी सभी अनुषंगी कंपनियों को हर वित्तीय वर्ष के लिये कोयला उत्पादन का लक्ष्य देकर MoU किया जाता है। जिसे MoU लक्ष्य कहा जाता है। वर्तमान वित्तीय वर्ष के बचे 3 दिन पूर्व ही वेकोलि अपने 63 मिलियन टन कोयला उत्पादन MoU लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही है।

अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने  इन उपलब्धियों के लिए टीम वेकोलि को बधाई दी।

इस नतीजे से उत्साहित टीम वेकोलि शेष बचे दिनों यानि वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर मार्च 31 को 64.00 मिलियन टन कोयला उत्पादन को हासिल करने लिए पूर्णतः आश्वस्त है।

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

DRI seizes over 9 kg meth in Bhopal: Are India's smaller cities becoming drug trafficking corridors?

Chhattisgarh signs MoUs with HUDCO, CEPT University to strengthen urban infrastructure

Iftakhar Ahmed Chowdhry (IRS) appointed Deputy Secretary in Department of Health Research

BEL bags Rs 770 crore contract for Indian Army's lightweight radars

Govt to launch agrivoltaics programme under next phase of PM-KUSUM: Pralhad Joshi