UP Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh addressing a 'Booth Adhyaksh Sammelan' in Prayagraj PSUWatch
Press Releases

मोदी को तीसरी बार PM बनाने की जिम्मेदारी बूथ अध्यक्षों परः स्वतंत्र देव सिंह

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए उप्र जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा जब-जब चुनाव का समय आया है बीजेपी के बूथ अध्यक्षों ने आगे बढ़कर मोर्चा संभाला है

पीएसयू वॉच हिंदी
  • सभी बूथ अध्यक्षों के पसीने की एक-एक बूंद से ही कमल खिलता है

  • मोदी को जिताने और विकसित भारत बनाने की जिम्मेदारी बूथ अध्यक्ष पर

फूलपुर/प्रयागराजः जलशक्ति मंत्री और चुनाव प्रचार समिति प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते दस वर्षों के कामों को जनता तक ले जाने और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद तक पहुंचाने की जिम्मेदारी बूथ अध्यक्षों पर है.

बूथ अध्यक्षों में नई जान फूंकते हुए सिंह ने कहा कि "आप सभी बूथ अध्यक्षों के पसीने की एक-एक बूंद से ही कमल खिलता है। जब भी हमारे देश में चुनावी शंखनाद होता है तब हमारे देवतुल्य बूथ अध्यक्ष सबसे अग्रिम पंक्ति में ֥खड़े होकर लड़ाई लड़ते हैं और भाजपा को विजयी बनाते हैं".

ALSO READ: विष्णु सरकार के फैसलों से किसानों के खिले चेहरे

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि एक-एक मतदाता को बूथ तक पहुंचाकर बीते सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने का समय आ गया है. राम मंदिर निर्माण से लेकर मुद्रा लोन, डिजिटल भारत, मेक इन इंडिया, और 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने की उपलब्धियां गिनाते हुए जलशक्ति मंत्री ने कहा कि फिर से वह समय आ गया है कि जब भाजपा और मोदी जी की विजय सुनिश्चित कराने की और विकसित बारत के निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बूथ अध्यक्षों के कंधों पर है.

‘मेरा बूथ,सबसे मजबूत’ का संकल्प देते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बूथ की मजबूती ही दरअसल पार्टी की मजबूती होती है.

उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के सिपाही हैं और हमारा बूथ किले की तरह मजबूत है. विपक्षी पार्टियों की दयनीय स्थिति के पीछे सबसे बड़ा कारण है कि ना तो उन पर वोटरों को भरोसा रह गया है और ना ही उनके अपने कार्यकर्ताओं का. उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्षों को ये सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी परिवार से एक भी वोटर ना छूट पाए.

"हमें֥ हर गली,हर घर और हर व्यक्ति तक भाजपा के कार्यों को पहुंचाना है और यह तय करना है कि वो व्यक्ति पोलिंग बूथ तक पहुंचकर कमल का बटन दबाए और 80 में 80 लोकसभा सीट जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की पुनः सरकार बनाए", सिंह ने कहा.

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

SAIL rejects Bhilai Steel Plant sale rumours amid Congress allegations over Adani visit

Sensex, Nifty recover early losses as SBI, Reliance shares rally

BEL TechConnect engages young engineers in India’s defence technology mission

Bridge and Roof Company organises SATARK-2026 seminar on ‘Probity for Prosperity’

BDL’s Rs 56.8-crore single-bid tender puts former CMD Siddharth Mishra-linked company under lens