Here is the list of highest-dividend paying PSU Shares PSUWatch Stock
PSU Shares

कौन से पीएसयू शेयर सबसे ज्यादा डिविडेंड देते हैं?

Dividend डिविडेंड वाले शेयरों में निवेश करना यानी अप्रत्यक्ष लाभ का सौदा. यही वजह से की शेयरों में निवेश के पहले आपको सोचना चाहिए कि क्या ये स्टॉक लाभांश यानी dividend अपने निवेशकों के साथ बांटने के लिए तैयार है

PSU Watch Bureau

डिविडेंड (dividend) यानी लाभांश के बारे में सोच-विचार कर निवेश करने से बड़ा लाभ ये होता है कि आपके लिए ये दोहरे फायदे का सौदा साबित होता है. जिन शेयरों में आपने निवेश किया है उसकी कीमत तो बढ़ती ही रहती है, लेकिन उस पर लाभांश मिलता रहे तो फिर क्या ही कहने? यही वजह है कि लाभांश भुगतान वाले शेयरों में निवेश करते समय इस बात पर जरूर विचार करना चाहिए क्या कोई शेयर कितना लाभांश अपने शेयरहोल्डर यानी निवेशकों के साथ बांटने के लिए तैयार है.

क्या है डिविडेंड या लाभांश?

रिलायंस ब्रोकिंग की मानें तो डिविडेंड यील्ड उस रिटर्न का संकेतक है जो निवेशक अपने शेयरों पर कमा रहे हैं. सामान्य शब्दों में, किसी कंपनी के लाभ में भागीदारों का अंश होता है जो वह कंपनी लाभ कमाने पर अपने शेयरधारकों को देती है. किसी ज्वाइंट स्टॉक कंपनी में लाभांश, शेयरों के निश्चित मूल्य के आधार पर मिलता है. लाभांश कंपनी के लाभ का ही भाग होता है, सो इसे केवल लाभ से ही दिया जा सकता है, न कि पूँजी से. ब्रोकरेज ने कुछ दिन पहले की अपनी एक रिपोर्ट में कहा, "हमने शीर्ष लाभांश देने वाली कंपनियों की सूची को उनकी मौलिक ताकत के आधार पर फ़िल्टर किया है और टॉप 10 शेयरों का चयन किया है. लाभांश आय में रुचि रखने वाले निवेशक इन शेयरों को निवेश के लिए विचार कर सकते हैं."

पीएसयू स्टॉक जो सबसे ज्यादा डिविडेंड देते हैं

ब्रोकरेज के अनुसार, इंडियन ऑयल कॉर्प (Indian Oil Corp) 10.9% की डिविडेंड यील्ड यानी लाभांश के साथ पीएसयू शेयरों की सूची में सबसे ऊपर है, इसके बाद स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) है जिसका लाभांश 10.6% है. आरईसी 10.2% के लाभांश के साथ शीर्ष तीन सूची में भी है.

एनएमडीसी (NMDC) और पीटीसी इंडिया (PTC India) क्रमशः 9.5% और 9.2% का लाभांश बांटकर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में शीर्ष पांच लाभांश देने वाले शेयरों में शामिल हैं.

नाल्को (NALCO) के पास 8.3% का डिविडेंड यील्ड है, और कोल इंडिया (Coal India) के पास 8%, पावर फाइनेंस कॉर्प (PFC) 7.9%, ओएनजीसी (ONGC) 7% डिविडेंड यील्ड के साथ, और पावर ग्रिड (PowerGrid) 6.5% का डिविडेंड यील्ड देता है.

ब्रोकरेज की सूची में, धातु और खनन क्षेत्र चार शेयरों के साथ सबसे ऊपर है, जबकि तेल और गैस, वित्त और बिजली क्षेत्रों में प्रत्येक में दो-दो शेयर हैं.

सेंसेक्स और निफ्टी 50 जैसे बेंचमार्क की तुलना में उच्च डिविडेंड यील्ड वाले स्टॉक को हाई डिविडेंड यील्ड स्टॉक कहा जाता है. अगर कोई स्टॉक ऊंचा लाभांश दे रहा है तो इससे शेयर के मूल्य की उचित समझ का अंदाज़ा भी लगता है. सीधे शब्दों में कहें तो उच्च लाभांश वाला स्टॉक संकेत देता है कि स्टॉक आमतौर पर बाजार द्वारा कम कीमत वाला होता है और इसमें अधिक संभावनाएं होती हैं.

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

C-DAC, Bank of India partner to develop indigenous quantum technologies for banking

NHAI issues new guidelines for smart monitoring of toilet facilities at highway toll plazas

Govt to not recover Samudra Manthan funding for dry deepwater wells

PESB recommends Yatindra Mohan for BHEL's CMD post

India’s energy future lies in producing more, depending less on imports: Indian Oil Chairman