Responsive Image with Divider
Responsive Image

कोयला राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे पहुंचे SECL, किया ई-डाडास व HMIS पोर्टल का शुभारंभ

राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने एसईसीएल में बैठक लेने के साथ साथ दो महत्वपूर्ण डिजिटल पोर्टलों का भी शुभारंभ किया
Alt="Minister of State for Coal and Mines Satish Chandra Dubey visited SECL on Tuesday"
Minister of State for Coal and Mines Satish Chandra Dubey visited SECL on TuesdaySECL CC
Published on

नई दिल्ली/ बिलासपुरः कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे 16 मई, मंगलवार को एसईसीएल (South Eastern Coalfields Limited) के दौरे पर कंपनी मुख्यालय बिलासपुर पहुंचे. कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने कंपनी के कार्यालय में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और दो डिजिटल पोर्टलों — ई-डाडास (e‑DADAS) और हॉस्पिटल मैनेजमेंट एंड इन्फॉर्मेशन सिस्टम (HMIS) — का औपचारिक उद्घाटन किया.

Follow The PSUWatch Channel on WhatsApp

कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री ने एसईसीएल परिसर स्थित कोयला श्रमिक स्मारक पर माल्यार्पण कर कोयला श्रमिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण और ऊर्जा सुरक्षा में योगदान को नमन करके की. इसके बाद उन्होंने एसईसीएल मुख्यालय में कंपनी के उच्च अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की.

बैठक में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, निदेशक (एचआर) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) दारला सुनील कुमार, सीवीओ हिमांशु जैन, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और कंपनी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

Alt="Satish Dubey MoS Coal Mines SECL visit"
SECL CMD Harish Duhan, Director (HR) Biranchi Das and Director (Finance) Sunil Kumar were present in the meetingSECL CC
Alt="Minister of State for Coal and Mines Satish Chandra Dubey visited SECL on Tuesday"
MoS Coal reviews SECL operational performance, launches digital and healthcare initiatives

बैठक में चर्चा और समीक्षा के प्रमुख बिंदु:

  • कोयला उत्पादन और डिस्पैच के आंकड़े तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने के अवसर.

  • गुणवत्ता प्रबंधन और सुरक्षा प्रोटोकॉलों का पालन, खानी क्षेत्रों में सुरक्षित व सतत खनन पर जोर.

  • कोल गैसीफिकेशन, माइन क्लोजर और पर्यावरणीय पहलों की प्रगति एवं भविष्य की योजना.

  • डिजिटलाइजेशन के माध्यम से परिचालन दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के उपाय.

  • कंपनी की सीएसआर गतिविधियों के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास में योगदान.

मंत्री ने कहा कि एसईसीएल देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और उत्पादन, गुणवत्ता तथा सुरक्षा पर दिया गया विशेष ध्यान प्रशंसनीय है. उन्होंने कोल गैसीफिकेशन, डिजिटल नवाचार, माइन क्लोजर और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व जैसे क्षेत्रों में हो रहे प्रयासों की सराहना की और भविष्य में और उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की.

एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2026‑27 में अब तक कोल इंडिया द्वारा प्राप्त 100 मिलियन टन के उत्पादन में एसईसीएल का योगदान 26.86 मिलियन टन रहा है. उन्होंने कहा कि कोयला मंत्रालय के मार्गदर्शन में कंपनी उत्पादन, गुणवत्ता, सुरक्षा और सतत विकास के उच्च मानक बनाए रखते हुए राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है.

Follow PSU Watch on LinkedIN

Alt="Minister of State for Coal and Mines Satish Chandra Dubey visited SECL on Tuesday"
SECL's coal supply to power sector rises 8% to 12.49 MT in April 2026

क्या है ई-डाडास पोर्टल?

ई-डाडास पोर्टल के माध्यम से एफएमसी, सीएचपी‑साइलो, रेलवे साइडिंग, इन‑पिट कन्वेयर सिस्टम और अन्य बुनियादी ढाँचे से संबंधित इंजीनियरिंग डिज़ाइन और ड्रॉइंग्स की ऑनलाइन जाँच, परीक्षण, निगरानी एवं अनुमोदन की प्रक्रिया डिजिटल करेगा. इससे अनुमोदन समय घटेगा, प्रक्रियाएं ट्रेसेबल और पारदर्शी होंगी तथा परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी.

क्या है HMIS पोर्टल?

HMIS पोर्टल एसईसीएल के चिकित्सालयों में मरीजों के रिकॉर्ड का व्यवस्थित डिजिटलीकरण, त्वरित चिकित्सा सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य सेवा निगरानी सुनिश्चित करेगा। इससे अस्पताल संचालन में दक्षता बढ़ेगी और स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता में सुधार संभव होगा.

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

logo
PSU Watch
psuwatch.com