राष्ट्रीय खबरें

कोल इंडिया को मिला ‘भारत की सबसे भरोसेमंद पब्लिक सेक्टर कंपनी’ का अवॉर्ड

भारत सरकार की महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड को इंडस्ट्री चेंबर “ASSOCHAM” द्वारा ‘भारत की सबसे भरोसेमंद पब्लिक सेक्टर कंपनी’ के अवॉर्ड से नवाजा गया है

पीएसयू वॉच हिंदी

नई दिल्ली: भारत सरकार की महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) को 'भारत की सबसे भरोसेमंद पब्लिक सेक्टर कंपनी' के अवॉर्ड से नवाजा गया है। इंडस्ट्री चेंबर "ASSOCHAM" द्वारा कोलकाता में आयोजित "एनर्जी मीट एवं एक्सिलेंस अवॉर्ड" समारोह में कोल इंडिया को यह सम्मान हासिल हुआ। कंपनी को यह सम्मान ऐसे वक्त में मिला है जब पिछले कुछ महीनों में कोल इंडिया ने बिजली क्षेत्र के लिए कोयले की बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए कोयला उत्पादन एवं सप्लाई में काफी बढ़ोतरी कर देश में बिजली संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी है।

पिछले कुछ महीनों में विदेश में कोयले की कीमतों में काफी बढ़ोतरी के मद्देनजर आयातित कोयले पर आधारित बिजली घरों ने कोयले के आयात में काफी कमी कर दी, जिससे कोयले की घरेलू मांग में अचानक काफी बढ़ोतरी हुई। साथ ही, इस वर्ष देश के कोयला उत्पादक क्षेत्रों में लंबे मॉनसून की वजह से भी कोयले के उत्पादन पर बुरा असर पड़ा। इसी बीच, कोविड के बाद इकॉनमी के पटरी पर आने से उद्योग धंधों की रफ्तार तेज हुई और बिजली की मांग में काफी इजाफा हुआ। इन तमाम कठिनाइयों के बीच कोल इंडिया ने लगातार कार्य करते हुए अपने कोयला उत्पादन एवं सप्लाई में काफी बढ़ोतरी की और देश में बिजली बनाए जाने के लिए आवश्यक कोयले की कमी नहीं होने दी।

गौरतलब है कि जानीमानी संस्था स्टार्ट-अप लेंस ने जनवरी, 2022 में जारी "भारत के टॉप 40 सीईओ" की लिस्ट में कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल का नाम शामिल किया था। पिछले ही महीने, कोल इंडिया के निदेशक (कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध) विनय रंजन का नाम फोर्ब्स इंडिया की "इंडियाज 100 ग्रेट पीपल मैनेजर्स, 2021' की लिस्ट में शामिल किया गया था।

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

Exclusive: SECI planning 10 GWh CfD auction to sell power directly on power exchange, says MD Akash Tripathi

PESB recommends Jasbir Singh for HAL's Director (Engineering, Research & Development) post

Reddy calls for faster mineral exploration, stronger Centre-State coordination

Oil PSUs defend E20 fuel quality, question Karnataka's testing methodology

ADNOC signs 10-year LNG supply deal with Gujarat Energy for up to 4 million tonnes