राष्ट्रीय खबरें

डॉ मनोज कुमार की पुस्तक ‘कमलेश्वर और हिंदी पत्रकारिता’ का विमोचन संपन्न

उक्त पुस्तक में हिंदी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और लब्धप्रतिष्ठ सम्पादक कमलेश्वर के हिंदी पत्रकारिता में योगदान पर प्रमुखता से प्रकाश डाला गया है

पीएसयू वॉच हिंदी

नई दिल्ली/नागपुर: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि), नागपुर के कंपनी स्तरीय कार्यक्रम श्रमोत्सव  में अध्यक्ष-सह-प्रबन्ध निदेशक राजीव रंजन मिश्र एवं निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार ने सहायक प्रबंधक (राजभाषा/जनसंपर्क)  डॉ. मनोज कुमार की पुस्तक 'कमलेश्वर और हिंदी पत्रकारिता' का विमोचन किया। उक्त पुस्तक में हिंदी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और लब्धप्रतिष्ठ सम्पादक कमलेश्वर के हिंदी पत्रकारिता में योगदान पर प्रमुखता से प्रकाश डाला गया है। विदित हो कि कमलेश्वर ने 20 वीं सदी में आजादी के बाद  एक ओर जहाँ साहित्यिक पत्रिकाओं सारिका, गंगा, श्रीवर्षा, नई कहानियां, कथा यात्रा  के माध्यम से हिंदी साहित्य और पत्रकारिता को समृद्ध किया वहीँ दूसरी ओर 1990 के दशक में और 21वीं सदी के पहले दशक में हिंदी के महत्वपूर्ण समाचार-पत्रों के संपादक और स्तम्भकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उनकी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विशेषकर रेडिया और टेलिविज़न के क्रामिक विकास में भी विशेष भूमिका रही है।     

इस अवसर पर वेकोलि के निदेशक तकनीकी (संचालन) मनोज कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) अजित कुमार चौधरी, निदेशक (वित्त) आर. पी. शुक्ला, सीवीओ अमित कुमार श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में झंकार महिला मंडल की अध्यक्ष अनिता मिश्र और उपाध्यक्ष रीना कुमार, अनिता अग्रवाल, राधा चौधरी, आरती शुक्ला एवं श्रद्धा श्रीवास्तव एवं आशा रानी प्रमुखता से उपस्थित थीं। सभी ने डॉ. कुमार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

Exclusive: SECI planning 10 GWh CfD auction to sell power directly on power exchange, says MD Akash Tripathi

PESB recommends Jasbir Singh for HAL's Director (Engineering, Research & Development) post

Reddy calls for faster mineral exploration, stronger Centre-State coordination

Oil PSUs defend E20 fuel quality, question Karnataka's testing methodology

ADNOC signs 10-year LNG supply deal with Gujarat Energy for up to 4 million tonnes