राष्ट्रीय खबरें

कोल मिनिस्टर्स अवार्ड – 2020 ने भरा वेस्टर्न कोलफील्ड्स कर्मचारियों में नया उत्साह

कोल मिनिस्टर्स अवार्ड - 2020 पुरस्कार देश में कोयला खनन के लिए सर्वोत्तम और सस्टेनेबल यानी टिकाऊ प्रवृत्तियों को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया है

पीएसयू वॉच हिंदी

नई दिल्ली: कोयला एवं खान मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार  को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) को कोल मिनिस्टर्स अवार्ड – 2020 प्रदान किया। यह पुरस्कार देश में कोयला खनन के लिए सर्वोत्तम और टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया है। कम्पनी की ओर से अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने यह अवार्ड ग्रहण किया। सस्टेनेबिलिटी के लिए प्राप्त इस अवार्ड का श्रेय सीएमडी मनोज कुमार ने टीम वेकोलि को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कम्पनी कर्मियों की मेहनत का सुखद प्रतिफ़ल है। कुमार ने कहा कि साल के प्रथम महीने में प्राप्त इस पुरस्कार से निश्चय ही हमारी टीम का उत्साह बढ़ेगा।

कोयला मंत्री जोशी ने इस अवसर पर कोल इंडिया की महत्वाकांक्षी योजना प्रोजेक्ट पैशन (फेज़-1 ईआरपी इम्प्लीमेंटेशन) और NCL की कृष्णशिला CHP का भी ऑनलाइन शुभारंभ किया। नयी दिल्ली में आयोजित इस समारोह में श्री अनिल कुमार जैन, सचिव, भारत सरकार, कोयला मंत्रालय तथा कोल इंडिया लिमिटेड, कोलकाता के अध्यक्ष श्री प्रमोद अग्रवाल एवं श्री विनय दयाल, निदेशक (तकनीकी) सीसाईएल प्रमुखता से उपस्थित थे।

इस अवसर पर वेकोलि के नागपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक दिवाकर गोखले एवं महाप्रबंधक (पर्यावरण) कौशिक चक्रवर्ती भी मौजूद थे।

(PSU Watch– पीएसयू वॉच भारत से संचालित होने वाला  डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ स्टेशन  है जो मुख्यतौर पर सार्वजनिक उद्यम, सरकार, ब्यूरॉक्रेसी, रक्षा-उत्पादन और लोक-नीति से जुड़े घटनाक्रम पर निगाह रखता है. टेलीग्राम पर हमारे चैनल से जुड़ने के लिए Join PSU Watch Channel पर क्लिक करें. ट्विटर पर फॉलो करने के लिए Twitter Click Here क्लिक करें)

C-DAC, Bank of India partner to develop indigenous quantum technologies for banking

NHAI issues new guidelines for smart monitoring of toilet facilities at highway toll plazas

Govt to not recover Samudra Manthan funding for dry deepwater wells

PESB recommends Yatindra Mohan for BHEL's CMD post

India’s energy future lies in producing more, depending less on imports: Indian Oil Chairman